Ted Serios : महाभारत के संजय जैसी दिव्य दृष्ठि रखने वाला एक रहस्यमयी व्यक्ति

smJ0syIJ WE SD

Ted Serios : महाभारत के संजय जैसी दिव्य दृष्ठि रखने वाला एक रहस्यमयी व्यक्ति

Ted Serios : महाभारत (Mahabharat) जो की आज से कई हजार साल पहले घटित हुई थी | जब जब महाभारत का जिक्र होता है तब तब जिक्र होता है उन दिव्य शक्तियों का जो की महाभारत के कई योद्धाओं के पास थी | उदाहरण- के लिए भगवान श्री कृष्ण के पास उनकी इच्छा अनुरूप प्रकट होने वाले और कार्य करने वाले सुदर्शन चक्र , कर्ण के पास दिव्य कवच और कुंडल जिन्हें कोई शस्त्र नहीं भेद सकता था, अर्जुन को देवताओं से मिले वो दिव्य बाण जो बारिश तक करवा सकते थे, बर्बरीक  के वो तीन बाण जो कुछ ही देर में किसी भी सेना का अंत कर सकते थे और संजय की दिव्य दृष्टि जिससे कई किलोमीटर दूर हो रही घटना को देखा जा सकता था |

सोचिए क्या हो, अगर इनमें से एक दिव्य शक्ति या सिद्धि आपको प्राप्त हो जाए |

अब आपको कई लोग ऐसे मिलेंगे जो साइंटिफिक टेंपरामेंट (वैज्ञानिक दृष्टिकोण) के नाम पर या तो इन सबको एक कल्पना बताएंगे या फिर अतिश्योक्ति |
यहां तक की कई तथाकथित  आचार्य  भी मिलेंगे जो इस तरह की सुपरपावर या जिन्हें योग विज्ञान में सिद्धियां कहा जाता है उन पर बात करने से बचेंगे या फिर इन्हें सिर्फ कहानियां बताएंगे  |
ऐसा इसलिए क्योंकि वो अगर इसके बारे में बात करने लगेंगे तो जो मिलियन में उनकी  युवा फॉलोविग  है वो उनसे दूर हो जायेगी |

लेकिन ओशो, सदगुरु, नीम करोली बाबा, स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद ये सब वो महापुरुष है जिन्होंने खुल कर इन सिद्धियों के बारे में ना सिर्फ बात की है बल्कि अपनी पुस्तकों में भी इसका जिक्र किया है | ऐसा इसलिए क्योंकि इन सिद्धियों का अपना एक योग विज्ञान है जिसकी सहायता से एक योग्य गुरु की शरण में रहकर इन्हें कड़ी मेहनत और लगन के बाद आज भी प्राप्त किया जा सकता है| इस योग विज्ञान के बारे में महर्षि पतंजलि ने स्वयं कई सूत्र अपनी पुस्तक में दिए हुए हैं | साथ में जैन योग नाम से यह पुस्तक इन सिद्धियों को प्राप्त करने के तरीकों के बारे में खुल कर बात करती है |आपने अपने जीवन में कई लोगो को देखा होगा जो कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता पाते हैं तो बहुत कम लोग ऐसे भी होते हैं जिनका भाग्य इस प्रकार काम करता है की वो दुर्घटनवश उस सफलता तक सीधे पहुंच जाते हैं | 

यह भी पढ़ें : The Secret Behind “The Wonderful Story of Henry Sugar” जब ब्रिटेन के अमीर आदमी का पड़ा भारत के योग से पाला

ऐसा ही इन सिद्धियों के साथ भी है कई योगी अपना पूरा जीवन लगा देते हैं जब इन सिद्धियों को प्राप्त कर पाते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हुए जिनमें जन्मजात या फिर किसी अचानक हुई  घटना के बाद उन्हे ऐसी सिद्धियां प्राप्त हो गई जिनके बारे में उन्होने कभी सुना भी नही था | ऐसा ही कुछ हुआ “Ted Serios”  जो 1918 से 2006 तक जीवित रहे | 21 वी सदी तक जीवित रहने की वजह से इनसे जुड़ी कई फोटोज और विडियोज इंटरनेट पर आज भी मौजूद है | इनके उपर एक पुस्तक भी लिखी जा चुकी है जिसका नाम है “The World Of Ted Serios” जो की इनकी सिद्धि या सुपरपावर को सही साबित करती है |

जब आप इनकी सिद्धि के बारे में जानेंगे तो आपको याद आयेंगे महाभारत के संजय जिन्होंने महाभारत के युद्ध की  एक एक घटना दिव्य दृष्टि की सहायता से दूर से ही देख कर  धृतराष्ट्र को बताई | संजय को यह दिव्य दृष्टि वेद व्यास जी द्वारा प्रदान की गई थी | अब ऐसा ही कुछ हुआ SERIOS के साथ जब कोई उनसे किसी स्थान विशेष के बारे में पूछता तो उस जगह की तस्वीरें उन्हें न सिर्फ सिखाई देती साथ में उनकी आंखों पर वह छवि दिखने भी लगती | उनकी आंखों पर दिखने वाली इन छवियों की कई तरीके से फोटोज ली गई जो की आज भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं |

इन्हें इस तरह की सिद्धि अनजाने में ही बिना किसी योग और अनुशासन के प्राप्त हो गई थी | इस वजह से इनकी आंखों पर बनी ये तस्वीरें बहुत धुंधली होती तो कभी बहुत क्लियर |
इनमें से कुछ तस्वीरें आप यहां पर भी देख सकते हैं |

माना जाता है की “Ted Serios” अनजाने में मिली इस सुपरपावर के चलते धीरे धीरे कई मानसिक रोगों के शिकार हो गए | अपनी इस सुपरपावर को संभालने के लिए उन्होंने शराब का भी सहारा लिया | Ted Serious की ये सुपर पावर आज भी विवाद का हिस्सा है कई इसे सत्य मानते हैं तो कई इसे मात्र एक भ्रम |
इंटरनेट पर किए गए वादों की हम पुष्टि तो नही करते लेकिन इस संभावना को भी नहीं नकार सकते की इस तरह की घटना हो सकती है |