Election Result 2024 : चुनाव परिणाम से पहले Sadhguru ने सरकार से रख दी बड़ी मांग

Election Result 2024 Sadhguru

Election Result 2024 : 4 जून को चुनावों का रिजल्ट आने वाला है लेकिन इससे पहले भारत के जान माने अध्यात्मिक गुरू Sadhguru ने सरकार से अपनी एक बड़ी लेकिन जरूरी मांग रख दी है | 

Sadhguru का कहना है कि आज ज्यादातर हिंदू मंदिर सरकार के हाथों में हैं, सरकारी बाबू उन्हें चला रहे हैं ,जो की व्यवस्थित ढंग से बर्बाद किए जा रहे हैं ।Election Result 2024 के बाद भक्तों को मंदिर सौंप देना चाहिए  क्योंकि भक्त  बिना मंदिर नाम की कोई चीज नहीं होती सिर्फ एक भक्त के हाथों में ही कोई चीज पवित्र बनती है।  

Sadhguru ने कहा कि एक कर्मचारी जो यह सोचता है कि कब उसकी तनख्वा भरेगी, क्या वह कोई ऐसी चीज संभाल सकता है, जो लोगों के जीवन में ऐसी संभावना लेकर आएगी| मंदिर कला, संगीत, संस्कृति हर चीज का केंद्र रहे हैं। वह सब कुछ पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है तो यह मेरी संस्कृति बनाम तुम्हारी संस्कृति का सवाल नहीं है।  यह एक सचेतन संस्कृति है जो इस तरह से बनाई गई थी कि मानव चेतना आपके जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्सा हो दूसरी चीजें उसके बाद आती हैं|

यही वजह थी कि लोग तो झुग्गी झोपड़ी में रहे पर उन्होंने आपकी कल्पना से परे मंदिरों का निर्माण किया इंजीनियरिंग वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण और अथक प्रयास कैसे 1000 साल पहले, 2000 साल पहले, 5000 साल पहले उन्होंने इस तरह के मंदिरों का निर्माण किया जब पत्थरों को ले जाने या उठाने के लिए कोई मशीन नहीं थी।  आवागमन के कोई साधन नहीं थे, लाखों टन पत्थर कैसे इंसानों ने हाथों से यह सब किया होगा|

जब आप किसी प्राचीन मंदिर जाएं, इस पर गौर करें कि अगर आप यहां 1000  या 1500 या 2000 साल पहले होते तो आप कैसे मशीनों के बिना ऐसे रख पाते यह सब सोच पाना भी असंभव है। पर उन्होंने यह चीजें की क्योंकि उन्होंने यह देखा कि इंसानों के  विकास का सबसे महत्त्वपूर्ण चीज है इंसान के विकास को गति देना।  जिसमे सबसे बड़ा योगदान हिन्दू  मंदिरों को जाता है । 

ह भी पढ़ें  : Sadhanapada : सद्गुरु के आश्रम में रहने का सुनहरा अवसर (खर्चा : जीरो रूपये)