आदिपुरुष बनाने वालो ने कर दी ये बड़ी गलती | Big Mistakes in Adipurush Movie

आदिपुरुष मूवी (Aadipurush Movie)

आदिपुरुष बनाने वालो ने कर दी ये बड़ी गलती | Big Mistakes in Adipurush Movie

आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है| इस विवाद की शुरुआत हुई थी आदिपुरुष टीजर (Adipurush Teaser) से इसके बाद जब अदिपुरूष ट्रेलर (Adipurush Trailer) आया तो यह विवाद और बढ़ गया |
आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) का एक विवाद जुड़ा है इस फिल्म में रामायण से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाने को लेकर|

आदिपुरुष मूवी (Aadipurush Movie)

आदिपुरुष बनाने वालो ने कर दी ये बड़ी गलती | Big Mistakes in Adipurush Movie 

आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) के ट्रेलर में कई बड़ी गलतियां देखने को मिली हैं जिनमें से मुख्य गलतियां क्या हैं वो आपको यहां बताई जा रही हैं |

1) आदिपुरूष ट्रेलर (Adipurush Trailer) में ‘भारत’

आदिपुरुष फिल्म के एक डायलॉग में देश के लिए भारत शब्द का उपयोग किया जाता है| रामायण त्रेता युग में घटित हुई थी जिस समय भारत देश का नाम भारत नहीं आर्यावर्त था |
भारत नाम का जिक्र महाभारत में आता है जो द्वापर युग में घटित हुई थी| यह नाम राजा दुष्यंत और रानी शकुंतला के बेटे भरत से लिया गया था |

2) रावण की काली लंका

आदिपुरूष में रावण की लंका को काला दिखाया जाता है जबकि ग्रंथों में रावण की लंका सोने की बताई जाती है | इसलिए आदिपुरुष फिल्म में दी गई यह जानकारी पूर्णतः गलत हो जाती है |

WhatsApp Image 2023 06 14 at 11.41.26 AM 4

3) सीता मां के गुलाबी रंग के कपड़े

आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) में मां सीता को ज्यादातर हल्के गुलाबी रंग के कपड़ों में दिखाया जाता है, जबकि ग्रंथों में मां सीता के कपड़े गेरूए रंग के बताए जाते हैं|
ये कपड़े मां सीता को सती अनसूया ने दिए थे जो की संन्यासियों द्वारा पहने जाते हैं|

WhatsApp Image 2023 06 14 at 11.41.26 AM 1

4) हनुमान जी के रूप पर बड़ा विवाद

आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) में जो हनुमानजी का रूप दिखाया गया है उसे लेकर भी बड़ा विवाद है|
हनुमान चालीसा में हनुमान जी के रूप को लेकर कहा गया है|

कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुण्डल कुंचित केसा॥
हाथबज्र और ध्वजा विराजे, कांधे मूंज जनेऊ साजै॥

यानि की हनुमानजी के सुंदर सुनहरे वस्त्र और शरीर है, उनके कानों में कुण्डल हैं, हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर जनेऊ है |

जबकि आदिपुरुष फिल्म (Adipurush Movie) में हनुमानजी का रूप कुछ ऐसा दिखाया गया है|

WhatsApp Image 2023 06 14 at 11.41.27 AM

5) कहां गया रावण का पुष्पक विमान

रामायण में जहां रावण के पास पुष्पक विमान बताया जाता है वहीं आदिपुरुष फिल्म में रावण एक अजीब तरह के चमगादड़ पर बैठा दिखाया जाता है जो की कुछ इस तरीके से दिखता है |

 

WhatsApp Image 2023 06 14 at 11.41.27 AM 1

वहीं रामायण में जो पुष्पक विमान बताया गया था वो एक आधुनिक विमान था, इस विमान की कई खास बातें थी, अगर आप पुष्पक विमान से जुड़े विज्ञान के बारे में और इसकी विशेषताओं के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर जा कर आप पोस्ट पढ़ सकते हैं |

Leave a Reply