गदर 2 का है भगवद गीता से शानदार कनेक्शन | Gadar 2 Connection with Gita

गदर 2

आज चारों तरफ गदर 2 (Gadar 2) फिल्म की चर्चा जोरों पर हैं | अभी तक इसके Teaser को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं|
एक तरफ जहां इस फिल्म के एक्शन दृश्य की बात की जा रही है तो एक तरफ इसके डायलॉग्स दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं|जैसे की तारा सिंह का बेटा पाकिस्तान के एक ऑफिसर से बोलता है, नमाज पढ़ने जा रहे हैं ना आप, अपने लिए दुआ मांग लेना की मेरा बाप यहां ना आए, क्योंकि अगर वो आ गया ना तो तेरे इतने चिथड़े करेगा, इतने चिथड़े करेगा की तेरा पूरा पाकिस्तान नहीं गिन पाएगा |

गदर 2 का है भगवद गीता से शानदार कनेक्शन | Gadar 2 Connection with Gita

 तारा सिंह आज चारों तरफ गदर 2 (Gadar 2) फिल्म की चर्चा जोरों पर हैं | अभी तक इसके टीजर को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं|

एक तरफ जहां इस फिल्म के एक्शन दृश्य की बात की जा रही है तो एक तरफ इसके डायलॉग्स दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं| एक दृश्य में बोलता है, अगर यहां के लोगो को दोबारा मौका मिले ना हिनुस्तान में बसने का, तो आधा पाकिस्तान खाली हो जाएगा|

गदर 2 में एक और तारा सिंह का डायलॉग है जो बहुत ही वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की आर्मी से तारा सिंह कहता है कटोरा लेकर घूमोगे, भीख भी नहीं मिलेगी |

अगर पाकिस्तान की आज की स्थिति देखें तो ये दोनो ही डायलॉग्स पाकिस्तान पर एक दम सटीक बैठते हैं |
अगर आपको गदर 2 के दृश्य को दिखाए, तो आपको क्या याद आता है|

गदर 2

जी हां इससे याद आता है महाभारत का वो दृश्य जब भीष्म पितामह का वध करने के लिए भगवान श्री कृष्ण अपने उस वचन को तोड़ते हैं जिसमें वो कहते हैं की वो युद्ध में हथियार नहीं उठाएंगे | वहीं भीष्म पितामह जो खुद श्री कृष्ण के भगत होते हैं वो कहते हैं की अगर ऐसा है तो मैं भी आपसे उठवा कर ही रहूंगा |

Mahabharat

महाभारत के युद्ध में जब भगवान श्री कृष्ण देखते हैं की एक तरफ भीष्म पितामह को हराने के लिए अर्जुन अपना पूरा सामर्थ्य नहीं दिखा रहा है वहीं दूसरी तरफ भीष्म पितामह पांडवों की सेना को खत्म करते जा रहे हैं | अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही पांडव हार जाएंगे जिससे अधर्म की विजय होगी |
इसके बाद भगवान श्री कृष्ण रथ से उतरते हैं और एक रथ का पहिया उठा कर भीष्म पितामह का वध करने के लिए आगे बढ़ते हैं|
यह देख अर्जुन की आंखे खुलती हैं की मेरी वजह से भगवान श्री कृष्ण अपना वचन तोड़ने जा रहे हैं तो वह भगवान श्री कृष्ण के चरण पकड़ लेता है और कहता है मेरा जितना भी सामर्थ्य है मैं वो सब लगा दूंगा और भीष्म पितामह का अंत करूंगा, आप मेरी वजह से अपना वचन मत तोड़ो |

तो इस दृश्य से प्रेरित है गदर का यह दृश्य |
इसके साथ है जब गदर 2 (Gadar 2) के Teaser और Trailer दोनो में जब तारा सिंह के एक्शन दृश्य चल रहे होते हैं तो बैकग्राउंड में भगवत गीता के श्लोक सुनाई देते हैं जो इन दृश्यों को और भी ज्यादा असरदार बना देते हैं | टीज़र में जो भगवद गीता के श्लोक का उपयोग किया गया वो है अध्याय 4 श्लोक 8

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥८॥

अर्थात :  साधु संतो की रक्षा, दुष्टों का विनाश, और धर्म की मर्यादा पुनः स्थापित करने के लिए मैं प्रत्येक युग में प्रकट होता हूँ।

ट्रेलर में भगवद गीता के जिस श्लोक काउपयोग किया गया वो है अध्याय 2 का श्लोक 23

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः ।
न चैनं क्ल‍ेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ॥ २३ ॥

अर्थात्:  ना तो इसे कभी किसी शस्त्र द्वारा खण्ड-खण्ड किया जा सकता है, न अग्नि द्वारा जलाया जा सकता है, न जल द्वारा भिगोया या वायु द्वारा सुखाया जा सकता है।

भगवद गीता के इस श्लोक में यह सब बातें अंतरात्मा को लेकर कही गई हैं|

 हर मजहब, हर धर्म के लोग अपनी कोई न कोई धार्मिक पुस्तक जरूर पढ़ते हैं, लेकिन हिंदू में आपको मुश्किल से 5% लोग ही मिलेंगे जिन्होंने अपने धर्म की कोई ना पुस्तक पढ़ी हो |
तो अगर आप इसको शुरुआत करना चाहते हैं तो भगवद गीता इसके लिए सबसेअच्छी पुस्तक रहेगी |
और यह सिर्फ मैं नहीं कह रहा यह कहा है दुनिया के तमाम प्रतिभाशाली और महान लोगो ने जिनका पूरा जीवन भगवद गीता ने बदल कर रख दिया |

तो अगर आप पूरी भगवत गीता पढ़ना चाहते हैं इसके लिए आप नीचे दिए गए BUY NOW बटन पर क्लिक करें और अभी अपने और अपने परिवार के लिए भगवद गीता मंगवाए, इसे पढ़े और अपने जीवन में उतारें |

WhatsApp Image 2023 08 01 at 6.03.34 PM